Jamshedpur : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन और मीरा मुंडा ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता काले भी पहुंचे

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में बुधवार को होली के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और मीरा मुंडा ने आम जनता के साथ हर्षोल्लास के साथ होली खेली. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, युवा उधमी तरणप्रीत खनूजा भी होली खेलने पहुंचे और ग़ुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी.

जिला कोषाध्यक्ष काली शर्मा ने अर्जुन मुंडा को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम का माहौल रंगों और उत्साह से सराबोर रहा. अर्जुन मुंडा ने सभी को प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
मीरा मुंडा ने भी महिलाओं के साथ मिलकर होली की खुशियां साझा कीं. लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी. अंत में सभी ने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें