Jamshedpur Police Action : गैंगस्टर मनीष सिंह पारडीह काली मंदिर के पास रिसॉर्ट से गिरफ्तार, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के कुख्यात गैंगस्टर मनीष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मनीष की गिरफ्तारी सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत काली मंदिर के पास स्थित एक रिसॉर्ट से की गई है. जुगसलाई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और अपने साथ ले गई. मनीष पर हत्या और रंगदारी समेत दर्जनों मामले दर्ज है.

पुलिस बीते कई दिनों से उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी. पुलिस ने नोएडा स्थित एक अपार्टमेंट में भी मनीष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की थी, पर वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था. इस मामले में जुगसलाई थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार को सस्पेंड भी कर दिया गया था. फिलहाल पुलिस थाने में उससे पूछताछ कर रही है. हालांकि मनीष सिंह के आत्मसमर्पण करने की खबर भी दो दिनों से फैल रही थी. ऐसे में उसकी गिरफ्तारी की कहानी अपराध जगत में हो रही है. इतने दिनों से गिरफ्तार नहीं होने वाले इतने बड़े अपराधी को बिना हथकड़ी लगाए ले जाना भी चर्चा का विषय है. 

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अपराधी मनीष तड़ीपार था. पिछले निकाय चुनाव में जुगसलाई नगर परिषद में एक व्यक्ति विशेष के लिए व्यापारियों को फोन करके वोट देने का मामला सामने आया था. हालांकि, उस मामले में पुलिस ने स्वीकार किया था कि इस तरह की शिकायत नहीं आई है, लेकिन फिर भी पुलिस सतर्क हुई थी. उसी दौरान गोलमुरी और जुगसलाई से उसके 7 सहयोगियों को रंगदारी और आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भेजा गया था, जिसके बाद मनीष पर लगातार दबाव बढ़ने लगा था.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें