Jamshedpur : परसुडीह में पूर्व जिप सदस्य ने दुर्गापूजा के अवसर पर जरूरतमंदों में बांटी 200 साड़ी

SHARE:

फतेह लाइव,रिपोर्टर.

जमशेदपुर के परसुडीह लोकनाथ भवन के सामने पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता सुदीप्तो डे राणा की ओर से दुर्गा पूजा के अवसर पर 200 जरूरतमंदों के बीच साड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि कल्पना मुखर्जी के हाथों से साड़ियों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद प्रत्याशी रही प्याली डे, सुंदर नगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा, घाघीडीह मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष संदीप शर्मा, बॉबी, अरविंद सिंह, रीना सिंह, धर्म सिंह वालिया, राजू पात्रो, संगीता पात्रो, शुक्ला हलदर, नूपुर मुखर्जी, मौमिता मुखर्जी, दीपेन देव, बंटी घोष, एवं काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम के बाद हरियाणा में भाजपा की जीत पर मिठाई बांटी गई एवं झारखंड में भाजपा की ओर से चल रही गोगो दीदी योजना की जानकारी सबको दी गई। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता ईश्वर सोरेन ने किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर