Jamshedpur : आजादनगर में कार की ठोकर से छात्रा घायल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आजादनगर ओल्ड पुरूलिया रोड पर एक छात्रा को कार ने गुरुवार को ठोकर मारकर घायल कर दिया. घटना के बाद किसी तरह से छात्रा को ईलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से कार और चालक की जानकारी लेने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़े : जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद ने अपना 69 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ट्यूशन से लौट रही थी घर
छात्रा पिंकी कुमारी का मकान मानगो के दाईगुट्टू में है. वह दिन के 12 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली हुई थी. लौटते समय कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी. घटना में उसके चेहरे के अलावे शरीर के अन्य हिस्से पर भी चोटें आई है.

 

 

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें