Jamshedpur: प्रेमिका ही निकली हत्यारन, एक साल से पति पत्नी की तरह साथ थे, जमीन जायदाद को लेकर की पूजारी की हत्या-Video

SHARE:

Jamshedpur.
परसुडीह में पुजारी सुबोध पांडेय की हत्या उसकी प्रेमिका शारदा तिवारी ने ही की थी. बुधवार को पुलिस ने इसका खुलासा किया है. हत्या करने के बाद वह सुबोध के शव को कमरे में ही बंद कर मौके से फरार हो गई थी. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने बताया कि सुबोध की हत्या 2 मार्च को ही कर दी गई थी. बाद में 6 मार्च को शव बरामद किया था.

शराब पिलाने के बाद बनाया था शारीरिक संबंध
थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने बताया कि शारदा के तीन बच्चे हैं. वहीं सुबोध के भी दो बेटे और दो बेटी है. दोनो बीते एक साल से अवैध संबंध में थे. इसी बीच दोनों बारीगोड़ा में सुबोध सिन्हा के घर पर किराए के मकान में रह रहे थे. दोनों ने खुद को पति पत्नी बताया था. दो मार्च को शराब पीने के बाद दोनो ने शारीरिक संबंध बनाया जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. दोनों के बीच हाथापाई भी हुई. इसी दौरान सुबोध की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही और दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका गया. शारदा ने भी गुस्से में आकर सुबोध को धक्का दे दिया जिससे सुबोध फांसी पर लटक गया. शारदा ने सुबोध का गला भी दबा दिया और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. शारदा ने शव को कमरे में ही बंद कर दिया और फरार हो गई थी.

पूजारी ने जमीन और गहने बेचवा दिए
शारदा ने पुलिस को बताया कि पुजारी ने एक साल साथ रहने के दौरान उसकी जमीन और गहने बेचवा दिए थे. इसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था. जब भी पुजारी से पैसे वापस मांगती थी. तब वह मारपीट करने लगता. इन्ही सब कारणों से उसकी हत्या कर दी थी. सुबोध के बेटे ने हत्या के बाद शारदा पर शक जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसी के आधार पर शारदा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई थी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें