फतेह लाइव, रिपोर्टर.

         

हिंदू जागरण मंच जमशेदपुर महानगर द्वारा हो-समाज भवन में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंच के जिलाध्यक्ष बलवीर कुमार ने कहा, “स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति और युवाओं को नई दिशा देने का काम किया। उनके आदर्श आज भी हमें राष्ट्र निर्माण में प्रेरित करते हैं।”

कार्यक्रम में आजसू जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी, बारीडीह मंडल के पूर्व अध्यक्ष संतोष ठाकुर, रमन सिंह, गोलमुरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, गोलमुरी मंडल भाजपा के अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, नागेश राव, नवीन तिवारी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम में युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चलने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया गया। मंच ने युवा शक्ति को संगठित कर समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version