फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के पूर्व लोक अभियोजक एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता पीएन गोप को अलविदा कहने बड़ी संख्या में लोग बेलडीह कब्रिस्तान पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

रामनगर सोनारी स्थित घर से साढ़े दस बजे अंतिम संस्कार यात्रा शुरू हुई और बाइबल के पवित्र वचन और प्रार्थना के साथ उनके पार्थिव शरीर को दफना दिया गया। पास्टर पोलुष पूर्ति को फादर अगस्टिन तथा जीईएल चर्च सोनारी की मंडली ने सहयोग प्रदान किया।

श्रद्धांजलि देने वालों में झारखंड राज्य बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल, जिला बीस सूत्री समिति उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, आयकर पदाधिकारी बीर बिरसा एक्का, बार एसोसिएशन अध्यक्ष रथींद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बोलाई पांडा, कैशियर जेपी भगत, लूसी कच्छप, अभय सिंह, मलकीत सिंह सैनी, सुधीर कुमार पप्पू, बबिता जैन, एनके मिश्रा, शिव शंकर, कुलबिंदर सिंह, श्रीकांत सिंह, बिजय गुप्ता, हिलेरी डिसूजा, मर्सी अस्पताल की सिस्टर्स, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, परिचित एवं रिश्तेदारों ने पार्थिव देह तथा कब्र पर माल्यार्पण किया।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने समवेत स्वर में कहा कि पीएन गोप बाबू अच्छे, कुशल, अनुभवी, कानूनविद अधिवक्ता थे लेकिन उससे ज्यादा उनके अंदर मानवीय संवेदना और इंसानियत कूट कूट कर भरी हुई थी और कमजोर वर्ग को अपनी सेवाएं निशुल्क दिया करते थे।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version