सरदार शैलेन्द्र सिंह के आवास आशीर्वाद लेने पहुंची जुगसलाई नगर परिषद की नव नियुक्त उपाध्यक्ष
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद की नवनियुक्त उपाध्यक्ष अर्चना दुबे अपने पति समाजसेवी बड़े लाल दुबे एवं अपने समर्थकों के साथ वरिष्ठ समाजसेवी सरदार शैलेन्द्र सिंह के आवास पहुंची और उनके परिवारजनों से मुलाकात की. उन्होंने बलवीर कौर एवं उनके पति सरदार शैलेंद्र सिंह को शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लेकर उनसे सहयोग की बाते कही.
इस दौरान पार्षद नीताई श्यामल, पार्षद नेहा सिंह, पति बंटी सिंह, बुलेट तिवारी, स्टेशन रोड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान महेंद्र पाल सिंह, चेयरमैन हरदीप सिंह, वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह, सतविंदर सिंह बब्बू, रविंद्र सिंह बंटी, हरजीत सिंह टीपू, राजा सिंह, रघुवीर सिंह, हरदीप सिंह एवं काफी संख्या में सिख समाज के सम्मानित लोग एवं सफीगंज मुहल्ले के लोग शामिल रहे. सभी ने नवनियुक उपाध्यक्ष अर्चना दुबे एवं पति बड़े लाल दुबे को शाल एवं बुके भेंट कर अभिवादन किया.
इस मौके पर उपाध्यक्ष अर्चना दुबे ने जुगसलाई में उत्पन्न समस्याओं को निराकरण करने का आश्वासन दिया और कहा कि जिस किसी को भी कोई तकलीफ हो मेरे घर पर आकर भी मिल सकते हैं. सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि घर की बेटी, बहू अर्चना दुबे को उपाध्यक्ष का पद मिला है, इससे हम सभी गौरवान्वित हुए हैं और हम सभी मिलजुल कर जुगसलाई के दिशा, दशा और विकास में साथ देंगे.
इस मौके पर सफी गंज मोहल्ला के नागरिकों द्वारा भी उपाध्यक्ष अर्चना दुबे एवं उनके पति को सम्मानित किया गया. इस दौरान घर के अभिभावक बलदेव सिंह, माता जगदीश कौर, जसपाल कौर, विनी कौर, नीतू सिंह, अमृतपाल सिंह मोनू, स्वराज सिंह कलसी, विजय शर्मा, नवीन शर्मा, उदय तिवारी, निलेश जैन एवं मोहल्ले की कई महिलाएं उपस्थित थी.



