फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड की जनता ने झूठा पार्टी और झूठ खबर देने वाले को नकारते हुये इंडिया गठबंधन को प्रचंड बहुमत दिया है. हेमंत सोरेन को इस शानदार जीत की बहुत-बहुत बधाई. मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी के झूठे वादे और गलत प्रोपागेंडा को खारिज करते हुए उसके सांप्रदायिक मनसा को ध्वस्त कर दिया और सामाजिक न्याय पर भरोसा करने वाली धर्मनिरपेक्ष इंडिया गठबंधन को शानदार बहुमत दिया है. इसके लिए इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन को बहुत-बहुत बधाई. सामाजिक चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उक्त बातें कही है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : कोल्हान के छह सीटों में चार पर जेएमएम व एक पर भाजपा ने जमाया कब्जा

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version