फतेह लाइव, रिपोर्टर
स्वदेशी जागरण मंच जुगसलाई नगर की बैठक शनिवार को संयोजक रमेश कुमार सिंह (बड़कू) के घर जुगसलाई रथगली में बैठक की गई, जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और प्रकाश तिवारी के हाथों से समीर राहुल को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वदेशी जागरण मंच जिला पालघर महाराष्ट्र सह संयोजक समीर राहुल, प्रकाश तिवारी, मनोज शकुजा, राजेश गुप्ता, अनूप शर्मा, महावीर लाल बिहारी, राकेश कुमार साहू, विनोद मिश्रा, आदर्श कुमार सिंह, राजू कुमार सिंह, गणेश कुमार सिंह, शीलू सिंह, उमा शर्मा, विजय कुमार, नीरज शुक्ला, श्रवण अग्रवाल उपस्थित रहे.
जुगसलाई नगर कार्यकारिणी पर एक नजर
संयोजक- रमेश कुमार सिंह
सह-संयोजक -विनोद मिश्रा व नीरज शुक्ला
संपर्क प्रमुख -राकेश कुमार साहू
सह संपर्क प्रमुख- अनूप शर्मा
महिला प्रमुख- अंजलि सिंह
सह महिला प्रमुख- शीलू सिंह
प्रचार प्रमुख- महावीर लाल बिहारी
सह प्रचार प्रमुख- उमेश पांडे
सोशल मीडिया प्रमुख- सूरज सिंह
सह सोशल मीडिया प्रमुख – रोहित दुबे
कार्यालय प्रमुख- राजू कुमार सिंह