WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जलियांवाला बाग सप्ताह में 3 दिन और जम्मतवी 4 दिन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया रेलवे बोर्ड, स्टेशन डायरेक्टर के मार्फत सिखों ने जताया आभार

SHARE:

जमशेदपुर।

टाटानगर रेलवे स्टेशन से चलने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को सप्ताह में 2 दिन के बजाय 3 दिन चलाने एवं जम्मूतवी एक्सप्रेस को 3 दिन की जगह 4 दिन चलाने का प्रस्ताव दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा रेलवे बोर्ड को भेजा गया. इसे लेकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 31 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल कार्यवाहक प्रधान कुलदीप सिंह बुग्गे एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में टाटानगर रेलवे स्टेशन के स्टेशन डायरेक्टर रघुवंश कुमार को जाकर मिला एवं उन्हें ज्ञापन देकर मंडल रेल प्रबंधक की अनुशंसा पर दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव पर रेल प्रशासन को धन्यवाद किया.

जलियांवाला में 22 और जम्मूतवी में 21 कोच किये गए

Gambhir Car Associate Motion Ads

वहीं इन दोनों ट्रेनों को टाटानगर रेलवे स्टेशन से रोजाना चालू कराने की मांग की गई. स्टेशन डायरेक्टर रघुवंश कुमार ने बताया कि जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में स्थाई रूप से 21 डिब्बे थे. उसमें एक डिब्बा स्थाई रूप से बढ़ा दिया गया है. इसके अलावा पूर्व में जम्मूतवी एक्सप्रेस में केवल 7 कोच लगते थे, लेकिन अब जम्मूतवी एक्सप्रेस में टाटानगर रेलवे स्टेशन से 21 कोच लगते हैं, जो अमृतसर रेलवे स्टेशन तक जाते हैं.

मांग पूरी नहीं होने तक करते रहेंगे प्रयास

सेंट्रल कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने आशा व्यक्त की है कि अगले महीने से इन दोनों ट्रेनों के फेरे बढ़ जाएंगे. इससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक यह दोनों ट्रेनें टाटानगर से रोजाना नहीं कर दी जाती हैं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

ये थे शामिल
प्रतिनिधिमंडल में सेंट्रल कमेटी के कार्यवाहक प्रधान कुलदीप सिंह बुगे चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा वरीय मीत प्रधान चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, महेंद्र पाल सिंह भाटिया, मुख्य सलाहकार सुरजीत सिंह खुशीपुर, भाजपा नेता सतवीर सिंह सोमू, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, कीताडीह के चेयरमैन गुरमेल सिंह, प्रधान जगजीत सिंह गांधी, हरविंदर सिंह बिल्ले, गोलपहाड़ी के प्रधान लखविंदर सिंह, परसुडीह के प्रधान आर एस मठारू, सरजामदा के प्रधान रविंदर सिंह, मनमोहन सिंह, जसविंदर सिंह पप्पू, अमृतपाल सिंह मोनू आदि कई लोग शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर