WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : दुकानों की किराया वृद्धि के खिलाफ जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन का धरना मंगलवार को, सिदगोड़ा बाजार में बैठक आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन की बैठक सिदगोड़ा बाजार समिति के तत्वाधान में दुकानों का किराया वृद्धि के खिलाफ संपन्न हुई. इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रंजन सिंह ने की, जबकि संचालन निखिल कुमार के द्वारा किया गया.

इस मौके पर जमशेदपुर आल मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू, महासचिव नसीम अंसारी, बृजेश गोहिल, शंकर प्रसाद, दुर्गा दास साहू, रंजीत सिंह, सुभाष उर्फ काले, समीमुर रहमान अतिथि के रूप में शामिल थे. समिति ने सभी जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारीयों को माला पहना कर अभिनंदन किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने दुकानदारों को बताया कि किराया वृद्धि के खिलाफ जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को मांग पत्र सौंपा गया था, जिसमें पूछा गया था की किराया वृद्धि किस नियम के तहत किया गया. इसकी कॉपी उपलब्ध कराई जाए, लेकिन अभी तक कोई कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई और बढ़ा हुआ किराया दुकानदारों से मांगा जा रहा है.

अफसर के हिटलर शाही रवैया के खिलाफ 31 मार्च को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के समक्ष एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है, जिसके लिए दुकानदारों से निवेदन है कि शांतिपूर्ण तरीके से धरने में शामिल हो.

महासचिव नसीम अंसारी ने कहा किराया वृद्धि एक साजिश के तहत की जा रही है जिसे व्यापारी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे. व्यापारी पूरी एकजुटता के साथ इसका माकूल जवाब देंगे. आगे उन्होंने कहा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के द्वारा किराया बढ़ा दिया गया ना कोई नोटिस पूर्व में दुकानदारों को दी गई ना किसी नियम व संविधान का पालन किया गया, यदि पालन किया गया तो Jnac जवाब दे कि किस नियम के तहत और किसके आदेश से किराए वृद्धि की गई.

उन्होंने कहा कल मंगलवार 31 मार्च को लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन किया जाएगा और रिमाइंडर लेटर के माध्यम से जवाब मांगा जाएगा. दुकानदारों को शामिल होने का अनुरोध किया गया.  इस अवसर पर सिदगोड़ा बाजार के राजा दत्त, अनिल गुप्ता, बंटी सिंह, मनोज सिंधी, खोखर पाल, विजय गुप्ता, जुगल किशोर, उदय सिंह, बच्चू घोष एवं भारी संख्या में दुकानदार शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर