WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सिंहभूम चैंबर का सिक्का वितरण अभियान जारी, अब तक 45 लाख सिक्कों का किया गया वितरण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में रोजमर्रा के व्यवसाय में छुट्टे पैसों (सिक्कों) की कमी के कारण दुकानदारों को होने वाली समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा विभिन्न बैंकों के सहयोग से लगातार सिक्का वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से ₹2 के कुल ₹5,00,000 मूल्य के सिक्कों का वितरण व्यापारियों के बीच किया गया। इस पहल से छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को काफी राहत मिल रही है। चेंबर के इस सराहनीय अभियान की सदस्यों एवं व्यापारिक वर्ग द्वारा व्यापक प्रशंसा की जा रही है।

इस अवसर पर चैंबर उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने कहा कि सिक्कों की उपलब्धता सुनिश्चित होने से व्यापारियों का कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है तथा ग्राहकों को भी सुविधा मिल रही है। यह अभियान व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 45 लाख रुपए की रेज़गारी वितरित की जा चुकी है।

चैंबर महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि छुट्टे पैसों की कमी लंबे समय से व्यापारियों के लिए एक गंभीर समस्या रही है।चैंबर इस समस्या को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान जारी रखे जाएंगे।

सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) भरत मकानी ने कहा कि चेंबर व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। सिक्का वितरण अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे बाजार में लेन-देन की प्रक्रिया आसान हो रही है।उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान चलता रहेगा।
चेंबर ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं एवं अपने व्यवसाय को सुचारू रूप से संचालित करें।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर