महिला सम्मान और सदस्यता अभियान को बढ़ावा देने का उद्देश्य

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर में जनता दल (यूनाइटेड) महिला मोर्चा 19 जून को महिला सम्मान सम्मेलन का आयोजन करेगा. कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे, जबकि प्रदेश अध्यक्ष रेणु पाणिकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी. महिला मोर्चा की पूर्वी सिंहभूम अध्यक्ष अमृता मिश्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी. यह कार्यक्रम अपराह्न 2 बजे से संध्या 5 बजे तक मिलानी हाल, बिष्टुपुर में आयोजित होगा.

अमृता मिश्रा ने बताया कि इस सम्मेलन के दो प्रमुख उद्देश्य हैं. पहला, सदस्यता अभियान को सक्रिय करना और दूसरा, लंबे समय से काम कर रहीं लेकिन मान्यता न पाई महिलाओं को सम्मानित करना. उन्होंने कहा कि चाहे वे पार्टी से संबंधित हों या समाज के अन्य क्षेत्र से, सम्मान मिलने से महिलाओं की कार्यक्षमता और प्रेरणा बढ़ती है. इस कार्यक्रम में कई महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा.

 

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version