फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में बर्मामाइंस संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल में संस्कार भारती तरुण प्रभा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शनिवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर 6 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने ‘योग की माया निरोग क्या’ विषय पर विचार संप्रेषण में बढ़-चढ़कर भाग लिया.

इस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रागिनी भूषण, अरुणा झा, डॉ. पुष्पा कुमारी, अरुणा भूषण, कन्हैया लाल अग्रवाल एवं विनोद कुमार के द्वारा द्वीप प्रज्वलित से किया गया. साथ ही विद्यालय के प्रबंधक सुशील कुमार सिंह, सचिव सौरभ गिरी, को-ऑर्डिनेटर स्वाति झा एवं वी. निर्मला, एडमिन केसी भारती, कल्चरल हेड मिस चुनकी कुमारी,  डिसिप्लिन इंचार्ज प्रणय खंडायत सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन स्वस्थ एवं निरोग जीवन की कामना के साथ किया गया.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version