Jamshedpur : जेम्को की सड़क के ऊपर से 2 महीने से गुजर रहा नाले का गंदा पानी, राहगीरों को हो रही कठिनाइयां

SHARE:

  • राहगीरों के लिए बढ़ी मुसीबत, सड़क में गड्ढे और गंदगी से हो रहा है हादसों का खतरा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

टेल्को क्षेत्र के जेम्को से सलगाझुरी जाने वाली सड़क में पिछले दो महीने से नाले का गंदा पानी सड़क के ऊपर से गुजर रहा है, जिससे राहगीरों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर गंदा पानी भरने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें अक्सर लोग गिरकर हादसे का शिकार हो रहे हैं. इस सड़क की साफ-सफाई की जिम्मेदारी जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया की है, लेकिन वहां से किसी भी प्रकार की सफाई नहीं की जा रही है.

इसे भी पढ़ें Giridih : 300 रुपये में मिल सकता है घरेलू गैस सिलेंडर, ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन का दावा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जेम्को क्षेत्र में गंदगी और पानी के जमाव से हादसों का खतरा

स्थानीय निवासी करनदीप सिंह ने बताया कि सड़क पर पानी जमा होने से हादसों का खतरा बढ़ गया है और इस समस्या को लेकर उन्होंने जिले के उपायुक्त और उपनगर आयुक्त से शीघ्र सफाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो सड़क पर और भी अधिक हादसे हो सकते हैं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें