- “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने जनता को मोदी सरकार की सफलता से अवगत कराया
फतेह लाइव रिपोर्टर
झारखंड भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जमशेदपुर महानगर इकाई ने जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में “संकल्प से सिद्धि” नामक कार्यक्रम की कार्यशाला का आयोजन किया. यह कार्यक्रम जमशेदपुर महानगर स्थित बर्मा माइंस के देव स्थान मंदिर परिसर में हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश की प्रवक्ता और पूर्व सांसद गीता कोड़ा तथा जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विद्युत वरण महतो थे. इस अवसर पर मोदी सरकार के बेमिसाल 11 वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता के बीच प्रसारित करने पर विशेष जोर दिया गया.
इसे भी पढ़ें : जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष ने गोविंदपुर में चलाया साफ सफाई अभियान
कार्यक्रम में शामिल हुए जमशेदपुर के नामचीन भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी
कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां जैसे जटाशंकर पांडेय, अनिल मोदी, रमेश हांसदा, संजीव सिंह के अलावा बबुआ सिंह, सुबोध झा, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, विनोद सिंह सहित कई मंडल टीम के पदाधिकारी भी उपस्थित थे. इस कार्यशाला में भाजपा नेताओं ने मोदी सरकार की योजनाओं और जनहितकारी कार्यों को विस्तार से बताया और आगामी चुनावों में जनता का समर्थन जुटाने का संकल्प लिया.