केवल सिंह परिवार को समाज की ओर से सम्मानित किया गया

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बिरसानगर में मंगलवार को जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 187 जयंती पर सरदार केवल सिंह परिवार द्वारा 5 वर्ष पूर्व अपनी निजी जमीन पर बनाई गई जेएन टाटा की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर अपने संबोधन में सरदार शैलेंद्र सिंह ने जेएन टाटा की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केवल सिंह परिवार ने अपनी निजी जमीन पर जे एन टाटा की प्रतिमा लगाई एवं उनके नाम पर छोटा सा पार्क भी बनाया जो सिख समुदाय को गौरववा करता है.

इस मौके पर झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, टेल्को गुरुद्वारा के प्रधान बलविंदर सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह, सलाहकार बलकार सिंह, हीरा सिंह कलसी, सेंट्रल स्त्री सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर ने संयुक्त रूप से केक काटकर उनकी जयंती मनाई. मौके पर पर समाज की ओर से केवल सिंह एवं उनकी पत्नी रीता कौर को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया.

इस मौके पर कुलदीप सिंह, तरनप्रीत सिंह, सेंट्रल सिख स्त्री सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर, नामदा बस्ती स्त्री सत्संग सभा की कैशियर आशा कौर, इंद्रजीत कौर इंदु, कमलजीत कौर आदि कई लोग उपस्थित थे.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version