Jamshedpur : कीताडीह गुरुद्वारा सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन मनजीत कौर का निधन, संगत ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के कीताडीह गुरुद्वारा की सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन मनजीत कौर (उम्र 80 वर्ष) का बुधवार को निधन हो गया. वे अपने पीछे पुत्र गुरमीत सिंह एवं दो पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई है. उनका दाह संस्कार स्वर्णरेखा घाट मानगो में कर दिया गया. उनके निधन से कीताडीह में माहौल गमगीन हो गया. इसके पूर्व उनके शव को किताडीह गुरुद्वारा में लाया गया. जहां गुरु महाराज के समक्ष अरदास की गई.

दुख के इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, किताडीह गुरुद्वारा के प्रधान इंद्रजीत सिंह, चेयरमैन गुरमेल सिंह, जगजीत सिंह गांधी, रतन सिंह, गुरदीप सिंह सोढ़ी, मनमोहन सिंह, हरविंदर सिंह, ओंकार सिंह, गुरमीत सिंह, जसविंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह, गुरदेव सिंह, हरदेव सिंह सोनू, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर, महासचिव परमजीत कौर, किताडीह सभा की प्रधान परमजीत कौर, दलजीत कौर, बलविंदर कौर, सुरेंद्र कौर, सुरजीत कौर, प्रीतपाल कौर, मनजीत कौर, रूबी कौर एवं भारी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आँखों से माता मंजीत कौर को अंतिम विदाई दी. 

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें