Theft on the rise in Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र में फिर चोरी, शिव मंदिर रोड में आभूषण सहित तीन दुकानों पर बोला धावा, सीसीटीवी में आये बदमाश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के शिव मंदिर रोड पर बीती रात बेखौफ चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाकर पुलिसिया गश्त को चुनौती दे डाली। चोरों ने एक राशन दुकान से करीब 22 हजार रुपये नकद और सामान चोरी कर लिया, जबकि दो अन्य दुकानों में मजबूत ताले होने के कारण बड़ी वारदात टल गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले ‘अपना मार्ट’ और ‘लक्ष्मी जर्नादन ज्वेलर्स’ का ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। लक्ष्मी जनार्दन ज्वेलर्स के मालिक विश्वजीत सामल (बबलू) ने बताया कि चोरों ने दुकान के करीब 8 से 10 ताले काट दिए थे और शटर भी उठा दिया था, लेकिन आंतरिक सुरक्षा और भगवान की कृपा से वे गहने चोरी करने में असफल रहे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सुबह जब वे घर से बाहर निकलने लगे, तो मुख्य गेट बाहर से बंद पाकर उन्हें संदेह हुआ। दूसरे दरवाजे से बाहर आने पर घटना का पता चला। वहीं ‘अपना मार्ट’ के स्टोर मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि तीन लड़कों ने चोरी का प्रयास किया था, जिसकी फुटेज भी सामने आई है।
चोरों को सबसे बड़ी सफलता ‘संतोषी भंडार’ (संजय ट्रेडर्स) में मिली। यहां चोरों ने ताला तोड़कर गल्ले में रखे करीब 20 से 22 हजार रुपये नकद और खाने-पीने का कुछ सामान पार कर दिया।

दुकान के संचालक संजय कुमार के अनुसार, सुबह 6 बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली। शातिर चोरों की चालाकी का आलम यह था कि वे वारदात के बाद काटे गए ताले भी अपने साथ ले गए ताकि कोई सबूत न बचे। घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों में परसुडीह इलाके में लगातार चोरी की घटनायें हो रही है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें