फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पहले काशीडीह लाइन नंबर 5 में स्थानीय लोगों पर हमला तथा बाद में बिष्टुपुर डीसी लाउंज में तोड़फोड़ एवं हिंसक कार्रवाई की क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने की है। कुलविंदर सिंह ने जिला पुलिस प्रशासन से इन अराजक तत्वों की पहचान कर इनके खिलाफ ठोस कार्रवाई करने का आग्रह किया है। यदि ऐसे तत्वों के खिलाफ पुलिस ने कठोर कार्रवाई नहीं की तो शहर को ऐसे तत्व आग में झोंक देंगे?

बच्चों की लड़ाई में बिष्टुपुर से साकची काशीडीह जाकर मोहल्ले में बवाल करना तथा मना करने वालों पर डंडे, रॉड तथा इंजेक्शन सीरिंज से हमला करना यह दर्शाता है कि यह लोग सुनिश्चित योजना बनाकर पहुंचे थे और यहां पुलिस की मुस्तैदी के कारण भागना पड़ा। इससे खिसिया कर उन अराजक और असामाजिक तत्वों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए बिष्टुपुर डीसी लाउंज पर इस तरह हमला किया और तोड़फोड़ की। जैसे उन्हें कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन का जरा भी भय नहीं है।

काशीडीह में समझदार लोग थे, जो हमलावरों को समझा रहे थे अन्यथा शहर पर बदनामी का दाग लगता। ऐसे में प्रत्येक समाज के प्रभावशाली लोगों को अराजक तत्व पर अपने मोहल्ले में लगाम लगाना चाहिए।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version