फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के डिमना गोकुल नगर स्थित लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का पहले वार्षिक उत्सव रविवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर शिक्षाविद एवं विधायक सरयू राय के शिक्षा प्रतिनिधि एसपी सिंह ने दीप जलाकर उद्घाटन किया एवं कहा कि स्थापना के 12 साल के लघु अंतराल में जैक से स्थापना अनुमति प्राप्त कर लेना और बच्चों का मैट्रिक में शत प्रतिशत रिजल्ट देना, विद्यालय के शिक्षकों का समर्पण एवं बच्चों की प्रतिभा को दर्शाता है।
उन्होंने ट्रस्ट के निदेशक शिव प्रसाद, सचिन प्रभात कुमार सिंह एवं प्रिंसिपल अंजू पंडित की सराहना करते हुए कहा कि अभिभावक के सहयोग से निश्चय ही विद्यालय अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करेगा।
इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी तथा मेधावी एवं प्रतिभावान बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसका संचालन शशि भूषण दुबे एवं निरुपमा महतो तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रिंसिपल अंजू पंडित ने किया।
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, अल्पसंख्यक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शशि भूषण दुबे, क़ौमी सिख मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक एवं कबीरिया स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य रिजवान साहब, शिक्षक अमर सिंह शिक्षक आरके सिंह शिक्षक अरविंद कुईला एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

