फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड कांग्रेस का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कांग्रेस के सचिव राकेश तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को उपायुक्त से मिलने के लिए पहुंचा. उपायुक्त की अनुपस्थिति में तिवारी ने आर्म्स मजिस्ट्रेट चंदेश्वर सिंह से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौपा, जिसमें उन्होंने अक्टूबर 2025 में घाटशिला विधानसभा उप-चुनाव के समय लागू आचार संहिता के आलोक में शहर के लाइसेंस धारकों द्वारा बिष्टुपुर स्थित गन दुकान AT DAW & CO में जमा कराया था.

आचार संहिता खत्म होने के बाद जब लाइसेंस धारक अपना हथियार लेने के लिए गए तो दुकानदार ने एक नोटिस लगा रखा था. मैं बीमार रहने के कारण शहर से बाहर हूं. आज लगभग 5 महीने हो गए दुकानदार लापता है, जिसकी खोजबीन के लिए सोनारी थाने में उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है और आज इस मांग पत्र के माध्यम से उपायुक्त से मांग करते हैं कि इस विषय में हस्तक्षेप कर प्रशासन इस फर्जी दुकान में लाइसेंस धारकों के जमा हथियारों को सुरक्षित वापस करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करें, ताकि लाइसेंस धारकों की असुरक्षा समाप्त हो.

तिवारी ने सभी लाइसेंस धारक से अपील की है कि जिनका भी हथियार एटी द एंड कंपनी में जमा है. वह इस दुकानदार के खिलाफ 420 का मुकदमा जल्द से जल्द दर्ज कराए और उपायुक्त इस मामले में हस्तक्षेप कर फर्जी दुकानदार से लाइसेंस धारकों के हथियारों को मुक्त करने की एक प्रक्रिया सुनिश्चित करें. इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस के सदस्य लाल बहादुर सिंह, प्रदेश युवा इंटक के अध्यक्ष सत्यम सिंह, प्रभात कुमार तथा और कई अन्य नेता गढ़ शामिल थे.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version