Jamshedpur : लोकल ट्रेलर ऑनर्स ने यूनियन कार्यालय में की बैठक

SHARE:

  • शहर में बढ़ती जाम, ट्रेलर चालकों की समस्या एवं रेट में बढ़ोतरी पर की चर्चा.

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन एक बार फिर शहर में बढ़ती जाम, ट्रेलर चालकों को हो रही समस्या एवं रेट में बढ़ोतरी को लेकर आंदोलन के मूड में है. इनके द्वारा शुक्रवार को यूनियन कार्यालय में एक बैठक की गई जिसमें इन तमाम मुद्दों को लेकर आगे आंदोलन की रणनीति बनाई गई. यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह ने बताया कि बरमामाइंस पार्किंग समेत पूरे इलाके में भीषण जाम की स्थिति 24 घंटे लगे रहती है लेकिन टाटा कंपनी प्रबंधन इस समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है, जिससे ना केवल ट्रक चालक बल्कि क्षेत्र की आम जनता भी त्रस्त है.

इसे भी पढ़ें : Potka : एसएसपी किशोर कौशल ने पोटका एवं कोवाली थाना का किया वार्षिक निरीक्षण

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यहाँ तक की भीषण जाम के कारण एम्बुलेंस को भी रास्ता नहीं मिलता है. साथ ही कहा कि टाटा कंपनी बाहर से लोगों को लाकर यहाँ टेंडर दे रही है और रेट को लगातार गिराया जा रहा है, जिससे सबसे बड़ी समस्या लोकल ट्रेलर मालिक एवं उनके कर्मचारियों को हो रही है. उन्होने कहा कि कंपनी के प्रदुषण को यहाँ के निवासी झेल रहे हैँ और बाहरी लोगों को ठेका मिल रहा है जिसे किसी भी हॉल में अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि अब आर पार की लड़ाई होगी और अगर कंपनी अगले चार से पांच दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं निकालती है तो यूनियन कंपनी के प्रोडक्शन को बाधित करेगी.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें