भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर “नमन परिवार” ने दी श्रद्धांजलि, भगवान बिरसा मुण्डा अमर रहे के नारों से गूंजा शहर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और जन-अधिकारों के अदम्य प्रतीक, महान क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के पावन अवसर पर नमन परिवार द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी साकची स्थित बिरसा स्मारक (आई हॉस्पिटल के समीप) में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नमन संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, त्याग और उनका जन-अधिकारों का आंदोलन आज भी पूरे समाज को निस्वार्थ सेवा, न्याय और समानता के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि नमन परिवार हर वर्ष इस पावन दिवस को समाजिक सरोकारों और जनसेवा के संकल्पों को और अधिक दृढ़ करने के रूप में मनाता है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद, वरिष्ठ पत्रकार बृज भूषण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय, समाजसेवी हरदयाल सिंह, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरुण कुमार, पत्रकार राघवेंद्र शर्मा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, राजू मारवाह, नरेंद्र सिंह निंदी, साकची गुरुद्वारा के सुखविंदर सिंह निक्कू, टिनप्लेट यूनियन के बलदेव सिंह, चेयरमैन जसवंत सिंह भोमा, रामलीला उत्सव समिति के रामकेवल मिश्रा, कश्मीर सिंह, भाजपा महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष राजपति देवी, पूर्व अध्यक्ष नीरू सिंह, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, अर्पण के जुगुन पांडेय, डी मनी, लख्खी कौर, पुतुल सिंह, मिनी सिंह, किरन सिंह, सीमा शर्मा, संध्या रानी महतो, रितिका श्रीवास्तव, सिमी कश्यप, ममता पुष्टि, ममता साहा, ममता सिंह, रेणु प्रसाद, रीता देवी, कंचन देवी, महालक्ष्मी देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और शहर के सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने और समाजहित में सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version