फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

श्री गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में ‘द गबरु ग्रुप’ एवं सुखविंदर सिंह संधू, मानगो गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान इंदर सिंह इंदर परिवार द्वारा पुल के पास दुर्गाबाड़ी के सामने में मीठे शरबत की छबील लगाई गई. इस मौके पर सीजीपीसी सह मानगो के प्रधान भगवान सिंह मुख्य रूप से अपनी टीम के साथ शामिल हुए. मौके पर शाम तक राहगीरों की सेवा में आयोजकों ने गुरुओं की शिक्षा का निर्वाहन करते हुए सेवा कार्य निभाया. 

ये भी हुए शामिल

चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. दत्ता, सुखविंदर सिंह राजू, गुरचरण सिंह बिल्ला, कुलवंत सिंह बंटी, संध्या सिंह, पार्षद मोहम्मद नौशाद आलम, कृपाल सिंह सोखी, रवि शंकर, सचिव संतोष सिंह तोकी, चंचल सिंह, अजय रजक, दलजीत सिंह, संदीप सिंह मोनी, सुरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, मनदीप सिंह, मनदीप कौर आदि कई अन्य लोग शामिल थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में रनजोत सिंह सिद्धू, गुरविंदर सिंह, प्रीतपाल सिंह, रोहित, नरेश, दीपक मंडल, जसप्रीत कौर, सहजवीर सिंह, बब्बू सिंह, कुलवंत सिंह, सुखदेव सिंह, इंद्रजीत सिंह, पुनेश्वर आदि का योगदान रहा. इस मौके पर मानगो के पूर्व प्रधान इंदर सिंह इंदर ने सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version