फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने कहा कि युवक के आत्मसमर्पण के उपरांत उसकी गोली मारकर नृशंस हत्या करना लोकतंत्र के लिए काला धब्बा है। कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है। इस मामले में बिहार सरकार द्वारा अभी तक पुलिसकर्मियों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने की कड़ी निंदा की साथ ही मांग की थी इस मामले की जांच कर दोषियों पर प्रभावकारी करवाई हो।

पांडेय ने कहा कि युवाओं को अपराधीकरण से बचाना सरकार का परम कर्तव्य होना चाहिए। अगर भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था ( जैसा उसके वीडियो से स्पष्ट है), तो उसे खूंखार अपराधियों की तरह गोली मार देना कानून का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन है। उसे हिरासत में लेकर न्यायसंगत कार्रवाई करनी चाहिए थी। किसी मां से उसके बच्चे को इस प्रकार जानबुझ कर छीन लेना सरकार के न्याय व्यवस्था को कलंकित करता है। दोषियों पर ऐसी कार्रवाई हो जिससे भविष्य में इस तरह की हिफाकत करने की वर्दीधारी हिमाकत नहीं कर सकें।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version