फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के मकदमपुर परसुडीह स्थित मस्जिद ए मोहम्मदी में संचालित मकतब एशात ए कुरान का सालाना जलसा रविवार को आयोजित हुआ। इस अवसर पर मदरसा के बच्चों ने दीनी और तालीमी कार्यक्रम पेश किया। मौजूद उलेमा ए कराम ने बच्चों को बेहतर तालीम और तबियत के साथ बेहतर इंसान बनने की नसीहत की।
इस मौके पर मकतब की संचालन संस्था अशरफुल मकातिब एंड नमाजगाह की ओर से हाजी निजामुद्दीन साहब को उनकी दीनी, तालीमी और सामाजिक योगदान के लिए इस साल का ‘अमीर खुर्शीद आलम अवार्ड’ से नवाजा गया। इनके अलावा संस्था की ओर से बेहतर काम करने वाले सदस्य हाजी इंतखाब आलम और शौकत अली अंसारी को भी अवार्ड से नवाजा गया।
इस मौके पर हाजी अली अशरफ, हाजी शमीम, मुफ्ती सलाहुद्दीन, हाजी गुफरान, मास्टर सायकूल , हाजी शेख खुर्शीद जमा, डॉ जावेद, अतीक मलिक, मौलाना जैनुद्दीन, मौलाना इश्तियाक, हाफिज रब्बुल इस्लाम, हाफिज सागिर आदि विशेष रूप से मौजूद थे।
