फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में गुरु नानक मिडिल एवं हाइस्कूल मानगो के सचिव संतोख सिंह तोकी के छोटे भाई गुरबचन सिंह उम्र 70 वर्ष का निधन हो गया. वह अपने पीछे चार भाईयो एवं पुत्र गुरविंदर सिंह, पुत्री अनीता कौर, मनप्रीत कौर का भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं. उनकी शव यात्रा मानगो स्थित निवास स्थान से मानगो गुरुद्वारा लाई गई. जहां पर समाज के जनप्रतिनिधियों ने शॉल ओड़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की.
उसके बाद उनका दाह संस्कार स्वर्णरेखा घाट मानगो में कर दिया गया. भाई संतोख सिंह तोकी ने बताया कि उनके अंतिम अरदास का कार्यक्रम 17 जनवरी को मानगो गुरुद्वारा में दोपहर 12:30 बजे रखा गया है. दाह संस्कार में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, सलाहकार सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, हरविंदर सिंह पप्पू, अमृतपाल सिंह मीणा, जसवंत सिंह जस्सू, सुखवंत सिंह सुखू, तोकी सिंह, मनदीप सिंह, अवतार सिंह, हीरा सिंह, हरदीप सिंह दीपी, स्त्री सत्संग सभा एवं नौजवान सभा के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
