फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर से गई आस्था स्पेशल ट्रेन के अयोध्या धाम दर्शन यात्रा संयोजक सुबोध झा एवं सहसंयोजक मनजीत सिंह गिल को अयोध्या स्थित नजर बाग गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार महेंद्र सिंह द्वारा 1332 राम भक्त को लेकर अयोध्या राम लाल के दर्शन करने के उपरांत नजर बाग गुरुद्वारा में शॉल और सारोपा देकर सम्मानित किया गया।  गुरुद्वारा प्रबंधक के माध्यम से जब यह जानकारी हुई राम भक्तों की यात्रा को सिख समुदाय से आने वाले मंजीत सिंह गिल को सह संयोजक बनाया गया है, तो उन्होंने इस पर खुशी जाहिर की और संपर्क कर गुरुद्वारा में बुलाकर दोनों सुबोध झा और मनजीत सिंह जी को सम्मानित किया।

इसके साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधक के द्वारा 200 राम भक्तों को अपने गुरुद्वारा में लंगर ग्रहण कराया गया। मनजीत सिंह ने गुरुद्वारा प्रबंधक को जमशेदपुर में दिसंबर महीने में होने वाले शहीदी दिहाड़ा में आमंत्रित भी किया। बताते चले की कल 20 फरवरी को प्रभु श्री राम के अयोध्या धाम दर्शन यात्रा में आए 1332 राम भक्तों को 20 फरवरी को सरयू नदी में स्नान कराकर सभी राम भक्तों को प्रभु श्री राम का दर्शन दर्शन करने के बाद 21 फरवरी प्रातः 8:00 बजे से सभी राम भक्तों को लेकर जमशेदपुर पहुंचेंगे। संयोजक सुबोध झा सह-संयोजक मनजीत सिंह सिंह ने कहा 23 फरवरी से 5 मार्च को जाने वाली आस्था ट्रेन का सभी लोगों का टिकट बुकिंग किया जाएगा।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version