WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मंजीत गिल होंगे चेतना मार्च 2024 के चीफ कॉ-ऑर्डिनेटर, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों का मिला तोहफा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रंगरेटा महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और बाबा जीवन सिंह एजुकेशन एंड वैलफेयर ट्रस्ट के झारखंड प्रभारी मंजीत गिल को 2024 में होने वाले चेतना मार्च का चीफ कॉ-ऑर्डिनेटर बनाया गया है.

इस संदर्भ में शनिवार को संस्था के चेयरमैन सरदार जसवंत सिंह कार सेवा वाले ने चंडीगढ़ से एक पत्र मंजीत गिल को भेजा है. उन्होने पत्र में मंजीत गिल की सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से प्रभावित होकर 2024 में पटना साहिब में होने वाले चेतना मार्च को लेकर यह निर्देश दिया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

साथ ही पत्र में यह भी कहा गया है कि गिल इस पद पर कार्यरत रहते हुए चेतना मार्च का राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार करते हुए आयोजन को सफल बनाएं.

इधर मंजीत गिल को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का रंगरेटा महासभा ने स्वागत किया है. महासभा ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर खुशी जताई है. वहीं मंजीत गिल ने कहा है कि हमें जो सेवा मिली है यह सौभाग्य की बात है और मैं इस जिम्मेदारी को पूरी आस्था के साथ निभाऊंगा.

मालूम हो कि पंजाब में हर साल चेतना मार्च में जमशेदपुर से बड़ी संख्या में संगत को चेतना मार्च में ले जाकर उन्हें सिख इतिहास और खासकर बाबा जीवन सिंह के इतिहास से अवगत कराने का काम किया जाता है. इसके अलावा जमशेदपुर में भी बड़ा समागम कराने के साथ साथ कई सामाजिक कार्य किए जाते हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर