फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर यूज्ड कार डीलर एसोसिएशन के द्वारा डिमना लेक में वन भोज का आयोजन बुधवार को किया गया, जिसमें जमशेदपुर के सभी कार डीलर उपस्थित थे. वन भोज में बैठक का मुख्य एजेंडा, इस बढ़ती महंगाई में ओएलएक्स द्वारा एड के लिए लिए जाने वाला शुल्क में मनमाने तरीके से बढ़ाया जाना तथा आरटीओ द्वारा कार डीलरों को काम करने में जो बाधएं आ रही है, उन पर विचार विमर्श किया गया. 

कुछ फर्जी लोगों द्वारा इस व्यापार में दो नंबरी करने वालों पर रोक लगाने और वाजिब दामों पर ग्राहकों को गाड़ी बेच गाड़ी बेचने के विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें लगभग जमशेदपुर शहर के 100 से अधिक डीलरों ने हिस्सा लिया. इस दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष बसंत अग्रवाल, उपाध्यक्ष नवीन कुमार जैन, सह सचिव बबलू, अश्विनी, संजय, नवीन बापी और बिट्टू मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version