फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में पावन फाल्गुन शुक्ल एकादशी के शुभ अवसर पर श्री श्री नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर, काशीडीह से द्वितीय रंगरंगीला एवं अलौकिक श्री श्याम निशान यात्रा का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में किया गया। यह दिव्य शोभायात्रा काशीडीह क्षेत्र का भ्रमण करते हुए साकची बाज़ार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर तक पहुँची।

यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों पर नाचते-झूमते, रंग-गुलाल उड़ाते हुए “जय श्री श्याम” के गगनभेदी जयकारों के साथ आगे बढ़े। पूरे मार्ग में वातावरण भक्तिमय, रंगमय एवं आनंदमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा-भाव से बाबा श्याम जी के श्रीचरणों में अपने पावन निशान अर्पित किए।

इस पावन अवसर पर 301 निशानधारी अपने हाथों में निशान लेकर चल रहे थे, जिनके साथ सैकड़ों भक्त सेवा-भाव के साथ भजनों पर झूमते हुए शामिल हुए। यात्रा ने काशीडीह एवं आसपास के क्षेत्रों को पूर्णतः भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

इस भव्य एवं सफल आयोजन में मारवाड़ी समाज काशीडीह के सभी सम्मानित सदस्यों एवं मातृशक्ति का विशेष योगदान रहा। वहीं यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं की सेवा करने वाले सभी सेवाभावी भक्तों की भूमिका भी सराहनीय रही।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महासचिव प्रदीप मिश्रा, आकाश शाह, दिलीप गोयल, मनोज चेतानी, अशोक खंडेलवाल, महाबीर अग्रवाल (अधिवक्ता), मंजू खंडेलवाल, महेश छापोलिया, पवन अग्रवाल, पवन अग्रवाल पप्पी, संजय अग्रवाल, सुरेश जी अग्रवाल, नरेश खंडेलवाल, श्याम गोयल, विनोद खंडेलवाल, निर्मल पटवारी, कैलाश केवलका, मुरारी गोयल, राजकिशोर मोदी, ललित गड़वाल, राकेश अग्रवाल, CA विनीत मित्तल, रतन सहारिया, राजेश चौधरी, पप्पू बंसल, सुरेश भौलिका, राहुल नरेडी, शंकर जी मोदी, संगीता काबरा, ममता मित्तल, संगीता शर्मा, स्वाति अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, राखी शर्मा, रश्मि अग्रवाल, संतोष महेश्वरी, पुष्पा मूनका, रूपा मूनका, सुनीता अग्रवाल, रजनी बंसल, नीलम शर्मा, गायत्री शर्मा, आयुषी नरेडी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

वहीं काशीडीह मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, अंकित मोदी, श्याम अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों की देख-रेख में कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ।

अंत में आयोजकों की ओर से यात्रा में सहभागी सभी श्रद्धालुओं, सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया तथा बाबा श्याम से सभी पर कृपा बनाए रखने की कामना की गई।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version