फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

राष्ट्रव्यापी सामाजिक संगठन सैल्यूट तिरंगा ने वरिष्ठ एवं लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता रवि शंकर तिवारी को संगठन का राष्ट्रीय सचिव घोषित किया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आधिकारिक रूप से दी गई।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि रवि शंकर तिवारी लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्होंने विभिन्न सामाजिक अभियानों जैसे शिक्षा स्वास्थ्य के माध्यम से लोगों के बीच एक सशक्त पहचान बनाई है। उनकी कार्यशैली, समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रवि शंकर तिवारी की नियुक्ति पर संगठन के सदस्यों और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सैल्यूट तिरंगा संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा सामाजिक सरोकारों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा। जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक को हो।

इस अवसर पर रवि शंकर तिवारी ने सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश झा राष्ट्रीय संरक्षक दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी सहित संगठन के सभी सदस्यों का आभार जताया है।

श्री तिवारी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा समाज के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे। झारखंड से नीरज सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सिविल सर्जन डॉ ए के लाल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 तिवारी ने इस साल आने वाले बड़े कार्यक्रम के विषय में भी जानकारी दी, जिसमें 22 जुलाई को ऋषिकेश परमार्थ निकेतन में तिरंगा गंगा आरती, 1से 5 अगस्त को सिंगापुर में अटल तिरंगा ग्लोबल अवॉर्ड, अक्टूबर में सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग एवं 26 दिसंबर को दिल्ली में अटल तिरंगा सम्मान मुख्य है।

सैल्यूट तिरंगा संगठन देशभर में विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के लिए जाना जाता है और इसका उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version