फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टुईलाडुंगरी में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सेल-पर्चेस प्रतिष्ठान परिसर में खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version