फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में मरीजों के बीच उस वक्त भगदड़ मच गई जब जदयू समर्थकों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर वीडियो बना रहे एक पत्रकार से भी धक्का मुक्की करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया गया।
दरअसल विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह के बेटे अभिजीत सिंह ने अंबिका पांडेय के भतीजे देव पांडेय को मारकर घायल कर दिया था। घटना के बाद देव को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर पर 15 टांके लगे।
वहीं इस घटना में अभिजीत को भी चोट आई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पप्पू सिंह और उनके समर्थकों ने अस्पताल परिसर में हाथापाई शुरू कर दी और जमकर हंगामा किया।
