WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत टाटानगर स्टेशन से नाबालिग गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद

SHARE:

टाटानगर रेलवे स्टेशन मोबाइल चोरी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर संयुक्त अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ चक्रधरपुर एवं रेल पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के मार्गदर्शन में आरपीएफ टाटानगर और जीआरपी टाटानगर की संयुक्त टीम ने एक नाबालिग मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है। वह आदित्यपुर के लंका टोला का निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बीती रात टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्री बापी मिध्या का मोबाइल फोन चोरी कर लिया था।

घटना की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूरी कार्रवाई पोस्ट कमांडर, रेलवे सुरक्षा बल टाटानगर एवं जीआरपी थाना प्रभारी के निर्देशन में आरपीएफ के एएसआई बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार नाबालिग को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया है।

रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान और मोबाइल फोन की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत रेलवे सुरक्षा कर्मियों को दें। आरपीएफ ने कहा कि ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत यात्रियों की सुरक्षा और अपराधियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर