फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष एवं वरीय भाजपा नेता नरेंद्र पाल सिंह की सुपुत्री सुप्रीत कौर का विवाह दिल्ली निवासी तेजिंदर पाल सिंह चावला के सुपुत्र हर्षविंदर सिंह के साथ 5 दिसंबर को होना निश्चित हुआ है. इस मौके पर परिवार द्वारा गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए स्टेशन रोड गुरुद्वारा साहब में एक समागम का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल होकर कई ने बच्ची को आशीर्वाद दिया.

इनमें खास तौर पर पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू राय, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, बृजभूषण सिंह छोटकू, संजीव भारद्वाज, सेंटर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, रघुवंश मणि सिंह, अनिवेष अम्बष्ठ, स्टेशन रोड गुरुद्वारा के प्रधान महेंद्र पाल सिंह, चेयरपर्सन हरदीप सिंह, महासचिव कमलजीत सिंह, गोपाल सिंह,जगजीत सिंह गांधी, हरविंदर सिंह मंटू, अजीत गंभीर, दलजीत सिंह दल्ली, बॉबी शर्मा, कृष्ण गुप्ता सतबीर सिंह लाली, रणजीत सिंह, रविंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, हरजीत सिंह, रघुवीर सिंह, हरदीप सिंह छनिया आदि शामिल हैं.
इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं स्टेशन रोड सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा गुरु महाराज का आशीर्वाद स्वरूप बच्ची को सरोपा भेंट किया गया.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version