WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में में शिक्षा विभाग से संबंधित मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आहूत बैठक में विद्यालयों में अबतक हुए बच्चों के कुल नामांकन, वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्कूलों को भेजे गए स्कूल अनुदान राशि का उपयोग, व्यय की स्थिति, वित्तीय वर्ष 2024-25 में विद्यार्थियों को देय छात्रवृत्ति, साईकिल वितरण की अधतन स्थिति, विद्यार्थियों का बैंक खाता और आधार खाता सहित सूची, ई-विद्यावाहिनी में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, बैंक खाता के सत्यापन संबंधित प्रतिवेदन, मध्याह्न भोजन योजना (MDM) समेत अन्य विभागीय योजनाओं एवं आधारभूत संरचना निर्माण के आवश्यकताओं की समीक्षा की गई।

यह भी पढ़े : Jharkhand Goverment : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में ये लिए गए फैसले

Gambhir Car Associate Motion Ads

उप विकास आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में तीन दिनों के अंदर सभी सीटों पर नामांकन पूर्ण कर लिया जाए। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 81 प्रतिशत शिक्षक द्वारा ही ई विद्यावाहिनी में उपस्थिति दर्ज की जा रही है। निर्देश दिया गया कि शत प्रतिशत शिक्षक प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करेंगे। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शिक्षक की अनुपस्थिति अधिक पाई गई, निर्देश दिया गया कि पूर्व अनुमति लेकर ही शिक्षक अवकाश पर जाएंगे। साथ ही ई विद्या वाहिनी में मात्र 68% छात्रों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है, निर्देश दिया गया कि सभी विद्यालयों को प्रतिदिन सभी बच्चों का बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करेंगे।

बैठक में सभी स्कूली बच्चों का आधार नंबर हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंड शिक्षा प्रचार पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिन बैंक शाखा में अकाउंट हेतु प्रपत्र जमा है वहां के मैनेजर से मिलकर खाता खुलवाना सुनिश्चित करें। नि:शुल्क पाठ पुस्तक वितरण समीक्षा के क्रम में पाया गया कि विद्या वाहिनी में 91% पुस्तक वितरण अंकित है, निर्देश दिया गया कि 03 दिनों के अंदर सभी विद्यालय ई विद्या वाहिनी में शत प्रतिशत इंट्री कार्य पूर्ण करेंगे। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मध्याह्न भोजन के लिए प्रतिदिन सभी विद्यालयों का एसएमएस में सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के प्रधानाध्यापक, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन, सभी जेई व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर