फतेह लाइव, रिपोर्टर.
सांसद बिद्युत बरण महतो ने निर्मल महतो के शहादत दिवस पर उन्हें चमरिया गेस्टहाउस स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संसद सत्र के दौरान समय निकाल कर जमशेदपुर आए सांसद महतो ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर शहीद निर्मल महतो श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज के दिन ही उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। शहीद निर्मल महतो ने झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को एक नए मुकाम पर पहुंचाया।
यह भी पढ़े : Jamshedpur : साकची में बाइक सवार बदमाशों ने वृद्धा से छीनी चेन, एग्रिको की तरफ भागे
उन्होंने अलग राज्य के आंदोलन को जनांदोलन का रूप दिया। इसके परिणाम स्वरूप यह जन-जन का आंदोलन बन गया उसी का परिणाम है कि सन 2000 में झारखंड राज्य का गठन हुआ। सांसद महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के सपने का झारखंड आज सिसकियाँ ले रहा है। राज्य के गठन होकर लगभग 25 वर्ष होने को है, लेकिन फिर भी झारखंडी लोग रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। झारखंड के संसाधनों का दोहन हो रहा है। झारखंड वासियों के भूमि पर घुसपैठियों का कब्जा हो रहा है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है । सांसद श्री महतो ने कहा निर्मल महतो ने एक शोषण मुक्त समाज एवं राज्य का सपना देखा था। आज हम सब उनकी शहादत दिवस पर यह संकल्प लेते हैं कि उनके सपने को साकार करने तक हम सभी निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
श्रद्धांजलि के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजू सरदार ,होपना महाली, नीरज सिंह, मुचि राम बाउरी, दीपू सिंह प्रशांत पोद्दार, विनोद राय, मनोज वाजपेयी, महावीर महतो, आनंद कुमार, सूरज साव,चंचल चक्रवर्ती, काजल बनर्जी, अभय चौबे, पप्पू सिंह, बलवीर मंडल, नारायण महतो, वीरेन महतो, सानंद प्रधान, रमेश प्रसाद, जसवंत महतो सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
