फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर से चाकुलिया नगर पंचायत, जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम की पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी ने डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर सुव्यवस्थित मतदान सामग्री और मतपेटिका वितरण को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

साथ ही पोलिंग पार्टियों से भी संवाद स्थापित कर स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन कार्य संपन्न कराने हेतु प्रेरित किया। निर्वाचन कार्य से जुड़ी प्रत्येक गतिविधियों में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने की बात कही।

सेक्टर पदाधिकारियों को डीसी-एसएसपी ने की ब्रीफिंग

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की ब्रीफिंग में मतदान दिवस को सुगम मतदान तथा सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version