Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur: गुरुद्वारा कमेटियों को प्रचारक जमशेदपुरी की एक बार फिर नसीहत, अगर गुरु घरों में ऐसी ही सियासत रही तो आने वाली पीढ़ी गुरु घर से कैसे जुड़ेगी

SHARE:

Jamshedpur.
जमशेदपुर के प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने कहा कि गुरु घर में मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी लेने के लिए जिस तरीके की राजनीति की जा रही है, ये कदापी बर्दाश्त योग्य नहीं है. हरविंदर ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी गुरु घर की सेवा करना चाहते हैं वो निस्वार्थ करें. इसमें राजनीति कैसी. उन्होंने कहा की हमें ये सोचना चाहिए कि अगर हम आपस में ही विवाद करते रहें तो आने वाली हमारी पीढ़ी पर कैसा असर पड़ेगा. क्या आने वाली पीढ़ी गुरु घर आएगी. ये बहुत चिंता का विषय है. हरविंदर के अनुसार गुरु घर में सेवा लेने वालों को अपनी ईमानदारी पेश करने के लिए दावपेश लगाने की जरूरत नहीं. चूंकि गुरबाणी में गुरु नानक साहिब जी ने ही हमें सिखाया है. हम नहीं चंगें बुरा नहीं कोई अर्थात् जो इंसान अहंकार का त्याग करता है और कहता है कि मैं औरों से बुरा हूं, कल्याण उसी का होता है.अब फेसला हमें करना है की हमें उस गुरु की बात माननी है या अपने मन की. हरविंदर ने तमाम गुरुद्वारा कमेटियों से हाथ जोड़ के अपील की है की आपसी भाईचारा बना के रखें एवं गुरु घरों में प्रचार प्रसार पर ज्यादा ध्यान दें ना की एक दूसरे को नीचा दिखाने में.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर