फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर  के जुगसलाई में हिन्दू नव वर्ष के शुभ अवसर पर “सेवा ही लक्ष्य” संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और समाजसेवा के इस पुनीत कार्य की सराहना की. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे उपस्थित रहीं. साथ ही वार्ड पार्षद शिल्पा तापड़िया, नेहा सिंह सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए.

कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने के लिए जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान, बड़ेलाल दुबे, महेश सिंह, दीपक दुबे, दिनेश जायसवाल, विक्की सोनकर, प्रतीक शराफ, निक्कु, सोनू, राजेन्द्र, राजेन आदि की भी उपस्थिति रही. कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच सेवा कार्य किए गए और समाज में सहयोग एवं मानवता का संदेश दिया गया.

संस्था के सक्रिय सदस्य मानिक मल्लिक ने कहा कि “हिन्दू नव वर्ष हमारे लिए नई ऊर्जा और सेवा भावना का प्रतीक है. सेवा ही लक्ष्य संस्था का उद्देश्य हमेशा से जरूरतमंद लोगों की मदद करना रहा है. हम हर वर्ष इस तरह के सेवा शिविर का आयोजन करते हैं ताकि समाज में सहयोग, भाईचारा और मानवता की भावना को और मजबूत किया जा सके. कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के आभार प्रकट करने के साथ किया गया.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version