Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : नीतीश कुमार के जन्मदिन पर सुशासन विमर्श का आयोजन

SHARE:

  • सरयू राय ने झारखंड में सुशासन की कमी की ओर किया इशारा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

शनिवार को बारीडीह में नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सुशासन विमर्श में जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय ने कहा कि यदि इस साल बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की सरकार बनती है तो इसका प्रभाव झारखंड पर भी पड़ेगा. उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था मजबूत है और विकास की गति तेज़ है, जबकि झारखंड में सुशासन की कमी महसूस होती है. सरयू राय ने यह भी कहा कि झारखंड में भाजपा-जनता दल (यूनाइटेड) गठबंधन सरकार बन सकती है और बिहार के तर्ज पर राज्य में बदलाव लाना जरूरी है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि झारखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए एक मजबूत स्थिति में होगा और अगर भाजपा और जदयू की ताकत को सही दिशा में सहेजा गया, तो यहां भी सुशासन व्यवस्था कायम हो सकती है.

इसे भी पढ़ें Ghatsila : झामुमो कार्यालय में बैठक आयोजित, बबलू मुर्मू की 25वीं पुण्यतिथि पर खेलकूद कार्यक्रम की घोषणा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सरयू राय ने झारखंड में बिहार के मॉडल को अपनाने की बात की

बिहार के विकास का हवाला देते हुए सरयू राय ने कहा कि अब बिहार 2005 वाला नहीं रहा. इस दौरान राज्य में फ्लाइओवर्स का निर्माण हुआ है, और गांवों में 22-23 घंटे बिजली सप्लाई मिल रही है. उन्होंने यह भी कहा कि अब बिहार में बिजली की समस्याओं का समाधान हो चुका है. सरयू राय ने यह बताया कि 2005 के बाद से बिहार में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हुई और नीतीश कुमार को “सुशासन बाबू” का दर्जा मिला. इस अवसर पर जदयू के प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर, अंजली सिंह, कौशल सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह सहित कई अन्य प्रमुख नेता मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर