फतेह लाइव, रिपोर्टर.
कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में शुक्रवार तड़के चार बजे अस्पताल के चौथे तल्ले से कूदकर एक मरीज ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से मौके पर अफरा–तफरी मच गई। मृतक परसुडीह का रहने वाला था। उसे 16 मार्च को ही अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था।
बताया जाता है कि वह एचआईवी और टीबी की बीमारी से ग्रसित था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार मृतक की मां ने उसे आत्महत्या करने से रोका भी था, पर वह फिर भी चौथे तल्ले से कूद गया।

