फतेह लाइव, रिपोर्टर.

धरती आबा भगवान बिरसामुंडा की पुण्य तिथि पर मुंडा समाज सीतरामाडेरा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल की ओर से मल्यापर्ण कर उनके योगदान और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर पवन अग्रवाल ने कहा हम सबकी सामाजिक और नैतिक जिम्मेवारी की भगवान बिरसा मुंडा के सपनो का झारखंड बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

मात्र 25 वर्ष की अल्प आयु में ही उन्होंने अपना जीवन देश को समर्पित किया। उनके आदर्शो पर चलकर ही उनके सपनो का राज्य बनाया जा सकता है। मुंडा समाज के आग्रह पर सीतारामडेरा स्थित बिरसा मुंडा स्थल का सौद्रिकर्ण कराने का कार्य किया जायेगा।

इस अवसर पर नंदलाल पातर अध्यक्ष मुंडा समाज, जिला महामंत्री रमेश नाग, रघुनाथ मुंडा,पूजा नाग,सोना मुंडा, रामनाथ सामंत, कृष्णा शांडिल,परशुराम सामंत,संतोष कुमार,अमर शर्मा,गौरव साहू,दिनेश कुमार, मिथलेश साहू,सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version