WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : सिदगोड़ा में 4 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी गया जेल, नए सिटी साहब की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

SHARE:

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत खालसा क्लब के पास बुधवार रात पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बागबेड़ा निवासी मनीष मुखी उर्फ बिट्टू मुखी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से करीब 4 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है।

गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को मौके से धर दबोचा।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, इसी दौरान टाइगर मोबाइल के जवान तबरेज ने बहादुरी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की में जवान तबरेज घायल हो गए। सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पूर्व में मारपीट के मामले में जेल जा चुका है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और इस मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि इस सराहनीय कार्य के लिए टाइगर मोबाइल के जवान तबरेज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर