फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट मैदान में 11 फरवरी को हुई फल कारोबारी सह भाजपा नेता कन्हैया यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में कन्हैया यादव को गोली लगी थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कन्हैया यादव को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई. मृतक की पत्नी कुसुम देवी के लिखित आवेदन के आधार पर गोलमुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई.

गिरफ्तार आरोपियों में सुमित कुमार सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ राज उर्फ लोले, अमरीक सिंह उर्फ विक्की सिंह, और रजा आलम शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो देसी (कंट्रीमेड) पिस्टल, सात खोखा और तीन पिलेट बरामद किए हैं. पुलिस का कहना है कि इस कांड में अन्य अपराधियों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version