दहशत फैलाने, अवैध उगाही करने और हत्या की साजिश को पुलिस ने किया नाकाम, अवैध कमाई का भी संभालता था हिसाब : सिटी एसपी 

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का खुलासा किया है. कुख्यात मनीष सिंह गिरोह के सदस्य शेंकी गोहील को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई जुगसलाई पुलिस ने की. शेंकी गोहील पर जुगसलाई थाना में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है. बुधवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने पूरे मामले का खुलासा किया.

उन्होंने बताया कि घाघीडीह जेल में बंद कुख्यात अपराधी मनीष सिंह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर शहर में दहशत फैलाने, अवैध उगाही करने और किसी की हत्या की साजिश रच रहा है. इस सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह के सक्रिय सदस्य शेंकी गोहील को गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित न्यू डीएस फ्लैट से गिरफ्तार किया.

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह मनीष सिंह गिरोह का अहम सदस्य है. वह आपराधिक गतिविधियों में सहयोग करने के साथ-साथ अवैध कमाई का हिसाब-किताब भी संभालता था. उसने यह भी बताया कि गिरोह द्वारा हत्या की साजिश पर काम किया जा रहा था, हालांकि लक्ष्य स्पष्ट नहीं हो सका है कि किसकी हत्या की योजना थी.

15 ब्लैंक चेक बरामद

पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल फोन, दो एकरारनामा, एक महिंद्रा थार वाहन और 15 हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक बरामद किए हैं. जानकारी हो कि इस मामले में गिरोह के सरगना मनिष सिंह समेत दीपक सिंह और रौशन सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. गिरफ्तार शेंकी गोहील का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसपार हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version