फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के जुगसलाई के चर्चित गैंगस्टर मनीष सिंह के चचेरे भाई रौशन और उसके साथी दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक अवैध हथियार और कई जिंदा गोलियां बरामद की हैं।
इससे पहले गोलमुरी से पुलिस ने मनीष सिंह के करीबी जीशान को भी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही इन गिरफ्तारियों को पुलिस गैंग के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में अहम कदम मान रही है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से थाना में कड़ी पूछताछ की जा रही है।

